Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगी प्रयागराज-सहारनपुर वंदेभारत

देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करेगी प्रयागराज-सहारनपुर वंदेभारत

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज। प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत देश में सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली ट्रेन होगी। यह कुल 769 किमी की दूरी तय करेगी।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

वर्तमान में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदेभारत वाराणसी से नई दिल्ली (757 किमी) के बीच चल रही है। पिछले सप्ताह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदेभारत चलाने का ऐलान किया था। ट्रेन का लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर चलना तकरीबन तय है।

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर तक यह रेलमार्ग कुल 769 किमी लंबा है। इस ट्रेन के संचालन की तिथि और शेड्यूल रेलवे बोर्ड द्वारा किसी भी दिन घोषित की जा सकती है। प्रयागराज और सहारनपुर के लिए यह दूसरी वंदेभारत ट्रेन रहेगी।

प्रयागराज से होकर वाराणसी-नई दिल्ली एवं सहारनपुर के रास्ते देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत का संचालन मौजूदा समय में हो रहा है। इसमें कुल तीन वंदे भारत ही वर्तमान में 700 किमी या उससे ज्यादा दूरी का सफर तय कर रही हैं।

इसमें नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 757 किमी, सिकंदराबाद-विशाखापट्नम 703 किमी और भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत 701 किमी की दूरी तय कर रही हैं।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Advertisement