Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने आंध्रप्रदेश में हुई दुर्घटना के मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने आंध्रप्रदेश में हुई दुर्घटना के मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Infinity Forum: Prime Minister Narendra Modi will inaugurate 'Infinity-Forum' on December 3

नई दिल्ली, 07 फरवरी। देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद व  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आंध्रप्रदेश के अनन्तपुरामु जिले में हुई दुखद दुर्घटना के मृतकों के लिये गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के लिये अनुग्रह राशि दिये जाने को भी मंजूरी दी है।

पढ़ें :- मार्च 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- सियासत का निर्णायक दौर

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक ट्वीट में कहा गया है, “आंध्रप्रदेश के अनन्तपुरामु जिले में हुई दुखद दुर्घटना के मृतकों के लिये दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनायें। मृतकों के निकटस्थ सम्बंधियों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।”

पढ़ें :- अनुपम खेर का धुरंधर 2 पर दिल खोलकर रिव्यू: "यह फिल्म हिंदुस्तान की है"

इसके अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को आंध्रप्रदेश की घटना के लिए शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, “आंध्र प्रदेश के अनन्तपुरामु जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत बहुत परेशान करने वाली है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।

पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में हुई जीवन की क्षति से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के दुख में शामिल हूं।”

कैसे हुई थी दुर्घटना 

आंध्र प्रदेश में रविवार नौ लोगों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी। ये हादसा अनंतपुरम में हुआ। हादसे में मारे गए सभी लोग रिश्तेदार बताये गए हैं। ये लोग कर्नाटक बेल्लारी से अपने गांव उरवाकोंडा लौट रहे थे। लौटते समय तेज लॉरी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इस हादसे में छह महिलाएं व एक बच्चे को जान चली गई।

पढ़ें :- ₹10,000 में 5G! 2026 में भारत का स्मार्टफोन गेम बदल रहा है सस्ता, दमदार और फ्यूचर-रेडी
Advertisement