नई दिल्ली, 17 फरवरी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताया है।
पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली
राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूं। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूँ। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 17, 2022
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “कुशीनगर में हुई दुर्घटना की खबर से अत्यंत व्यथित हूं। हताहतों के शोक संतप्त परिवारों के दुःख में शामिल हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। विश्वास है स्थानीय प्रशासन तत्परता से राहत सहायता उपलब्ध करा रहा है।”
कुशीनगर में हुई दुर्घटना की खबर से अत्यंत व्यथित हूँ। हताहतों के शोक संतप्त परिवारों के दुःख में शामिल हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। विश्वास है स्थानीय प्रशासन तत्परता से राहत सहायता उपलब्ध करा रहा है।
— Vice-President of India (@VPIndia) February 17, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।”
पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2022
क्या हुआ था कुशीनगर में
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात शादी की खुशियों के बीच एकदम से मातम पसर गया। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला गांव में रात को हल्दी रस्म के दौरान कुएं पर रखा स्लैब टूटने से 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे कुएं में गिर गए। इनमें से 13 की मौत हो गयी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के पुत्र अमन की गुरुवार को शादी है। वैवाहिक रस्म के क्रम में बुधवार की रात गांव की महिलाएं और युवतियां अपने परिवार के बच्चों के साथ हल्दी की रस्म अदायगी करने कुएं पर गए थीं। परंपरा के मुताबिक यहां नयन माता (कुआं) की पूजा होती है। कुआं पर होने वाली यह रस्म ”मटकोड़” कही जाती है। महिलाएं यहां मटकोड़ करने गई थीं। महिलाएं, युवतियां नृत्य कर खुशी का इजहार करने लगीं। इनके साथ बच्चे भी हो लिए। इसी दौरान उनमें से कुछ युवतियां स्लैब (जगत) पर गईं और भार अधिक होने के कारण वह टूट गया। इसके बाद कई महिलाएं और युवतियां कुएं में गिरने लगीं। इनके साथ बच्चे भी खिंचते चले गए और यह हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चे शामिल हैं।