Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, 7 LKM पर दिखा उत्सव का खास रंग

प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, 7 LKM पर दिखा उत्सव का खास रंग

By HO BUREAU 

Updated Date

प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, 7 LKM पर दिखा उत्सव का खास रंग

Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मीय मुलाकात की और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।

पढ़ें :- दिल्ली में जंतर-मंतर पर नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, अब इन 3 स्थानों पर कर सकेंगे प्रोटेस्ट

प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक Instagram अकाउंट पर समारोह की झलक दिखाने वाली एक वीडियो रील भी साझा की गई। इसके कैप्शन में लिखा गया। “Hi5, smiles and more during today’s Raksha Bandhan celebrations at 7, LKM” यानी आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन समारोह के दौरान हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ।

रक्षाबंधन के इस खास मौके पर बच्चों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का यह अंदाज उत्सव की खुशी और आत्मीयता को दर्शाता है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री अपने आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मना चुके हैं।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अरविंद कुमार 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement