Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका चोपड़ा ने अपने ख्वाब पूरा करने के लिए तोड़ा रेस्तरां सोना का पार्टनरशिप, न्यूयार्क में खोला था रेस्टोरेंट  

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ख्वाब पूरा करने के लिए तोड़ा रेस्तरां सोना का पार्टनरशिप, न्यूयार्क में खोला था रेस्टोरेंट  

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयार्क स्थित अपने रेस्टोरेंट सोना से नाता तोड़ लिया है। ये रेस्तरां शुरू होने के दो साल बाद ही इस तरह की खबरे सामने आई है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ये रेस्टोरेंट अपने दोस्त मनीष गोयल के साथ पार्टनरशिप में खोला था।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

ऐसे में प्रियंका के अलग होने के बाद यह रेस्टोरेंट अब मनीष गोयल संभालेंगे। अपने इंटरव्यू में मनीष ने कहा कि प्रियंका ने रेस्टोरेंट के आइडिया की शुरुआत की थी। प्रियंका की पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए हम सब आभारी हैं। लेकिन वह अब क्रिएटिव रूप में हमारे साथ नहीं होंगी। मगर वह हमेशा ही सोना फैमिली का हिस्सा थीं और आगे भी बनी रहेंगी।

इसके बाद मनीष ने कहा कि वह अब आगे की रणनीति को लेकर काम कर रहे हैं। प्रियंका की टीम के हवाले से जानकारी दी गई कि ‘सोना का बनना हमेशा से प्रियंका की जिंदगी में बेहद खास मोमेंट रहा। सोना से दूर जाने के बाद प्रियंका को अपने दूसरे कामों को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। वह उन मौकों के लिए बहुत एक्साइटेड हैं, जो आने वाले वक्त में उनका इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement