Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूट विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे पुष्पेन्द्र सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

चित्रकूट विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे पुष्पेन्द्र सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। चित्रकूट विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे पुष्पेन्द्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर अपने पुराने घर में वापसी की।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

पुष्पेन्द्र सिंह के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में वरुण कुमार सिंह, विनय सिंह चौहान, अमरेंद्र मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अजय उपाध्याय, देवेन्द्र सिंह, कुलभूषण तिवारी, रामचरण सिंह, संजीव सिंह व शिव विशाल सिंह शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिलाध्यक्ष चित्रकूट कुशल पटेल, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, आरपी सिंह व हरनाम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Advertisement