Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. राघव की हुईं परिणीति, कहा- अब मिस्टर एंड मिसेज कहलाएंगे

राघव की हुईं परिणीति, कहा- अब मिस्टर एंड मिसेज कहलाएंगे

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। सांसद राघव चड्‌ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक दूजे के हो चुके हैं। परिणीति ने शादी के बाद कहा, सपना पूरा हुआ अब मिस्टर एंड मिसेज कहलाएंगे। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिए। जिसके पहले दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई। दोपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची थी।राघव के स्पेशल बोट शाही अंदाज में सजाई गई थी।जिसका डेकोरेशन शादी की थीम पर पर्ल व्हाइट रखा गया था।

पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी

दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी तो वहीं दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था। होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचें और परिणीति के साथ फेरे लिए।

फेरों के बाद राघव अपनी दुल्हन परिणीति को विटेंज कार में लेकर महाराज सुइट तक पहुंचे। इससे पहले परिणीति ने दोनों भाई और माता-पिता से गले लगकर विदाई ली।इसके साथ ही शादी के बाद परिणीति और राघव ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। इसमें राघव काले रंग के सूट और परिणीति पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी।

बता दें कि राघव और परिणीति की शादी में राजस्थानी और पंजाबी कलचर के हिसाब से सभी अरेंजमेट्स किए गए थे। बारात में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया था। जो कि इवेंट कंपनी ने स्रेशल तौर पर उदयपुर में ही तैयार करवाए थे।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
Advertisement