Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘अंधभक्त ऐसी सोच को…’, बिहार के जमुई में लड़की से छेड़छाड़ पर बोले राहुल गांधी

‘अंधभक्त ऐसी सोच को…’, बिहार के जमुई में लड़की से छेड़छाड़ पर बोले राहुल गांधी

By HO BUREAU 

Updated Date

'अंधभक्त' ऐसी सोच को...', बिहार के जमुई में लड़की से छेड़छाड़ पर बोले राहुल गांधी

Bihar News : बिहार के जमुई का एक वीडियो परेशान करने वाला है, इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि छात्रा से कुछ लोग बदसलूकी कर रहे हैं। इसी पर ही नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। विपक्ष सरकार को घेर रहा है। इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि इन लोगों को ऐसी बदतमीज़ी करने का हक किसने दिया?

पढ़ें :- दिल्ली में SIR के तहत भाजपा नेताओं को नोटिस, मल्लिकार्जुन खरगे बोले - 'एसआईआर ने उन्हीं लोगों को फंसा दिया...'

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के जमुई में 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे।

‘शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?’

उन्होंने कहा कि यह “संस्कृति” नहीं है, यह patriarchy है। ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है, जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर ‘अंधभक्त’ ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है।

राहुल गांधी ने कहा कि उस वीडियो में दिख रहे हर व्यक्ति की पहचान होनी चाहिए और उन अपराधियों पर POCSO के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए और अगर ये घटना 19 सितंबर की है तो गुनहगार अब तक सलाखों के पीछे क्यों नहीं हैं? और बिहार सरकार जवाब दे कि शाम 7 बजे कोई लड़की राज्य की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, न्यायाधीशों की हुई कुल संख्या बढ़कर 50

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- सोनिया गांधी की 1980 की वोटर लिस्ट में एंट्री पर फिर घमासान, कोर्ट में रिवीजन याचिका स्वीकार
Advertisement