Delhi : दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया है। इसी पर ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Delhi : दिल्ली में SIR प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया है। इसी पर ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि SIR केवल भाजपा द्वारा वोट चोरी व लोकतंत्र को खत्म करने का औज़ार ही नहीं है, बल्कि ये Flawed Process एक Frankenstein Monster जिसने अब उसी के लोगों को फंसा दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार से शुरु हुआ SIR अब जब दिल्ली में दस्तक दे चुका है, तब शायद सत्ताधीशों को पता चल रहा है कि कांग्रेस पार्टी पूरे process को पहले दिन से Flawed क्यों कह रही थी।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा के ही कई बड़े नेता भाजपा के वरिष्ठतम, लालकृष्ण आडवाणी, मौजूदा विदेश मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल (LG), राज्यसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री आदि शामिल हैं, इन सबको अब नोटिस दिया गया। हालत यह कि कि इससे पहले भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक व पूर्व नौसेना प्रमुख को भी नोटिस जारी किए जा चुके है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में जिन लोगों के नाम काटकर उन्हें वोट देने से रोका गया, उनमें अब तक फैसला हुए मामलों में 93% लोग अपनी अपील जीत गए। यानि 1,13,943 लोगों को फिर से मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। किस आधार पर उनका मताधिकार छीना गया? पर से चुनाव आयोग आज आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के “VIP/marked electors” का वर्णन करता है। क्या अब भारत के Universal Adult Franchise में मतदाताओं की कोई Special Category है,VIP मतदाता और आम मतदाता?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि क्या हमारे संविधान ने जो One Person, One Vote, One Value का सिद्धांत दिया था, ये उसकी अवेहलना नहीं है? क्या VIP वोट अब ज्यादा क़ीमती हो गया है? SIR के पहले तीन चरणों में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13.8 करोड़ मतदाता सूची से बाहर हुए। यानी 94.78 करोड़ मतदाताओं में से करीब 14.61%, उनपर हाथ पर हाथ धरे किसके इशारे पर बैठा रहता है?
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।