Delhi : दिल्ली में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। Gen Z से जुड़े मुद्दों से लेकर संसद और सड़क पर राहुल गांधी की सक्रियता तक कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। अब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे ‘रियल लाइफ बैटमैन’ वाले पोस्टर ने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को काल्पनिक सुपरहीरो बैटमैन के अंदाज में पेश किया गया है।
पढ़ें :- रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार की सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपये से अधिक के निशुल्क टिकट
पोस्टर पर लिखा है “द साइलेंट गार्जियन, ए वॉचफुल प्रोटेक्टर। LoP राहुल गांधी, द रियल लाइफ बैटमैन। कांग्रेस इसे राहुल गांधी की संसद से सड़क तक की सक्रियता से जोड़कर देख रही है।
केंद्र सरकार पर राहुल के तेवर, कांग्रेस का आक्रामक अंदाज
कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी छात्रों, युवाओं और Gen Z से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास के घेराव से लेकर छात्रों के समर्थन में धरने तक, राहुल की सक्रियता ने केंद्र सरकार के सामने विपक्ष की आक्रामक मौजूदगी का संदेश दिया है। कांग्रेस का दावा है कि सरकार का सूचना तंत्र राहुल गांधी की गतिविधियों और उनके राजनीतिक संदेश का मुकाबला करने में लगातार दबाव में नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें : सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे कर्मचारी
बैटमैन’ वाला कनेक्शन कहां से आया?
राहुल गांधी का ‘बैटमैन’ कनेक्शन सोशल मीडिया के एक मजेदार संवाद से शुरू हुआ। आस्क मी एनीथिंग सेशन में जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वह बैटमैन हैं, तो राहुल गांधी ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया था। किसी ने उन्हें और बैटमैन को कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट की कसौटी पर मुस्लिम ओबीसी आरक्षण का क्या होगा हश्र?
द डार्क नाइट के म्यूजिक ने बढ़ाया सियासी ग्लैमर
इसके बाद राहुल गांधी के बारिश में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में ‘द डार्क नाइट’ का थीम म्यूजिक इस्तेमाल हुआ। सोशल मीडिया पर बैटमैन वाला रेफरेंस तेजी से चर्चा में आया और अब वही डिजिटल ट्रेंड दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पोस्टर के रूप में नजर आ रहा है।
कांग्रेस बोली – उपाधि हमने नहीं, युवाओं ने दी
दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लॉकर का कहना है कि राहुल गांधी संसद से सड़क तक महिलाओं, छात्रों, युवाओं और Gen Z के मुद्दों पर केंद्र सरकार से लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि ‘बैटमैन’ की उपाधि कांग्रेस ने नहीं दी, बल्कि सोशल मीडिया पर युवाओं ने राहुल गांधी को यह नाम दिया है। अब इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया की इस चर्चा को सियासी संदेश में बदलने की कोशिश की है।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
पढ़ें :- अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर एलजी तरनजीत सिंह संधू और CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।