गुजरात में सियासी खेल शुरू हो गया है। गुजरात में विधानसभा चुनाव में विधानसभा चुनावों की ऐलान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार सोमवार को पार्टी की दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में अभी तक उन्होंने राज्य में पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया है। भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार से भी दूरी बनाए रखी थी। सोमवार को पहली रैली वह दोपहर एक बजे सूरत जिले में संबोधित करेंगे।
पढ़ें :- Rahul Gandhi on Caste Census: 'We Can Help Centre Design It,' Says Congress Leader
मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधा है, और मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा कि किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलवाने वाली मोदी सरकार ने किसानों को लागत प्लस 50 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया। बलिदान 733 किसानों को मुआवजा भी नहीं दिया और उनके खिलाफ मामला भी वापस नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं आश्वासन पर पिछले साल किसानों ने आज ही के दिन किसान विजय दिवस मनाया था। खरगे ने कृषि कानूनों के विरोध का एक वीडियो भी साझा किया। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए 700 से अधिक किसानों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी थी।
हिमाचल प्रदेश में अब मतदान हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस गुजरात पर है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही आएंगे। ऐसे में गुजरात में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं की रैलियां होनी हैं।