लखनऊ। एटीएस ने रविवार (सात मई) को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पीएफआई सदस्यों की तलाश में छापेमारी की। एटीएस टीम ने लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, गाजियाबाद , मुरादाबाद और आजमगढ़ में कई जगहों पर छापे मारे हैं। लखनऊ के विकास नगर इलाके से एक युवक को जबकि बक्शी का तालाब के अचरामऊ गांव से भी एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। उधर वाराणसी से भी पीएफआई के दो सक्रिय सदस्यों को उठाया गया है। ये दोनों सदस्य काफी दिनों से भूमिगत थे।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
ये छापे पीएफआई सदस्यों की तलाश में मारे गए हैं। यूपी में 11 मई को होने वाले निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मेरठ सहित कई शहरों में उपद्रव करने का इनपुट मिलने के बाद एटीएस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। लखनऊ में हिरासत में लिए गए युवकों से एटीएस पूछताछ कर रही है।