Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Meerut Snake Murder Case : कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की हत्या करने वाली रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

Meerut Snake Murder Case : कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की हत्या करने वाली रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

By HO BUREAU 

Updated Date

Meerut Snake Murder Case : कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की हत्या करने वाली रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

Meerut Snake Murder Case : उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली रविता और अमरदीप को कोर्ट ने शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ, जयवीर सिंह नागर ने रविता और अमरदीप को सजा सुनाने के बाद कलम फेंक दी। जेल में बंद रविता और अमरदीप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए जुड़े थे, जहां जज ने उनका पक्ष सुना।

पढ़ें :- 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 98-99 प्रतिशत पूरा...', अमेरिकी अधिकारी का बयान

सुनवाई के दौरान रविता ने कहा, “मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए।” वहीं, अमरदीप ने कहा कि मेरे मां-बाप बूढ़े हैं। उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है। उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे। इसके बाद दोनों चुप हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।

यह पूरा मामला करीब डेढ़ वर्ष पहले 17 अप्रैल 2025 की रात का है, जब रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद, उन दोनों ने बिस्तर पर एक सांप रख दिया ताकि ऐसा लगे कि मौत सांप के काटने से हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्या गला घोंटकर की गई थी, वहीं हत्या के 60 दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और 7 अक्टूबर को कोर्ट ने रविता और अमरदीप को दोषी करार दिया।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ के ही चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में बुधवार को अदालत ने दोषी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को भी फांसी की सजा सुनाई। जिला जज अरविंद कुमार ने दोनों को सौरभ राजपूत (मुस्कान के पति) की हत्या के मामले में मृत्युदंड दिया। अदालत की कार्यवाही के दौरान दोनों दोषी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। सजा सुनाए जाने के समय मुस्कान और साहिल चुप रहे।

इस चर्चित हत्याकांड में करीब डेढ़ वर्ष बाद अदालत ने सजा का ऐलान किया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। इनमें उन लोगों की गवाही भी शामिल थी, जिनसे कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया नीला ड्रम खरीदे गए थे। मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया।

पढ़ें :- Air Fare : हवाई किरायों पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा - नियमों को मिली मंजूरी; दो सप्ताह में किए जाएंगे जारी

मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में भर दिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए कहा
Advertisement