मुंबई। इस बार का आईपीएल 2023 सीजन नए खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा। कुछ खिलाड़ियों ने जनता का दिल जीत लिया। IPL के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह अब हर की किसी के जुबान पर हैं।
पढ़ें :- क्या विराट-रोहित के साथ हुआ अन्याय? बिश्नोई ने BCCI पर उठाया सवाल!
उन्होंने इस सीजन में अद्भुत प्रदर्शन कर लोगों को खासा प्रभावित किया। रिंकू सिंह ने अपने बड़े शॉट लगाने की काबिलियत से फैंस का दिल जीत लिया।IPL 2023 के सीजन में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।इस सीजन में रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 474 रन बनाए।
59.25 के एवरेज से बनाए रन
बता दें IPL 2023 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने 59.25 की एवरेज से रन बनाए। हालांकि रिंकू सिंह की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही।
अब IPL खत्म होने के बाद रिंकू सिंह मालदीप में छुट्टियां मना रहे हैं। कोलकाता नाइट राइटर्स के खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें :- Vijay HazareTrophy जीतने पर CM ने हरियाणा क्रिकेट टीम को दी बधाई
5 गेंदों पर लगाए 5 छक्के
आपको याद होगा IPL के इस सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में यश दयाल की आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। IPL 2023 सीजन में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइटर्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। जबकि इस सीजन वह ओवरऑल नौवें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।