सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले में विंडमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी रोडवेज बस में आग लग गई। आग लगने से रोडवेज बस धू-धू कर जल गई। घटना रात लगभग 1:00 बजे की है। रोडवेज बस रोज की तरह वाराणसी से हरपुरा गांव पहुंची थी।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
बस छत्तीसगढ़ और झारखंड बॉर्डर के हरपुरा गांव के रामलीला मैदान में खड़ी थी। कंडक्टर ने बताया कि आग से विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की जानकारी विभाग को दे दी है।