Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा में भरभराकर गिरी प्राथमिक विद्यालय की छत, मजदूर गंभीर घायल

इटावा में भरभराकर गिरी प्राथमिक विद्यालय की छत, मजदूर गंभीर घायल

By Rakesh 

Updated Date

इटावा। यूपी के इटावा जिले के लखना कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में जर्जर भवन तोड़ते समय लेंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में मजदूर लखना कस्बा के मोचियान मोहल्ला निवासी अजब सिंह पुत्र रामसेवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद मास्टर ने लोगों की मदद से उसे मलबे से निकाल कर कस्बा के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार

मजदूर को गम्भीर चोट होने के चलते प्रधानाचार्य इटावा अस्पताल ले गए। लखना प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाचार्य असद जमाल ने बताया कि मजदूर जर्जर भवन को तोड़ रहा था तभी लेंटर उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे मलबे में दबकर मजदूर घायल हो गया। पिता ने बताया कि वह 15 दिन से कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक लेंटर भरभराकर गिर गया। जिससे मजदूर मलबे  में दब गया। उपचार के लिए उसे इटावा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement