Phuket:रूस की अंजूर एयर फ्लाइट में उड़ान भरने के दौरान इंजन और टायर में आग लग गई,फ्लाइट फुकेत से मॉस्को जा रही थी,इस हादसे के बारे में जैसे ही पता चला तो फुकेत हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सूचित कर टेकऑफ़ को रद्द कर दिया गया, बोइंग 767-300ईआर विमान में 300 से अधिक यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे.
पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के उड़ान भरने के दौरान ‘तेज धमाके’ की आवाज सुनाई दी. जैसे ही विमान को लैंड कराया गया, लैंडिंग गियर में भी आग लग गई और विमान का दायां हिस्सा आग की लपटों में समा गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि प्लेन के दाहिने ब्लेड में से धुएं के साथ आग की लपटें भी निकल रही हैं.हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. विमान को खाली कराये जाने के बाद यात्रियों को नए विमान के लिए इंतजार करने की सलाह दी गई.
#SANCTIONS: Engine blew up on a Russian Azur Air Boeing 767-300ER as it was taking off from Phuket, #Thailand to Moscow, #Russia.
All flights cancelled at the Thai airport from Saturday 4:30pm to Sunday morning. Time for all countries to stop allowing Russian airlines planes. pic.twitter.com/PNMKnvWNIj— Igor Sushko (@igorsushko) February 5, 2023
पढ़ें :- Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से लेकर देश तक गूंजा ‘वंदे मातरम्’
रिपोर्ट के अनुसार रूसी एयरलाइन ने बताया है, ‘एयरलाइन के टेक्निकल स्पेशलिस्ट ने विमान में आयी खराबी की जांच शुरू कर दी है.’ वहीं, एयरलाइन ने अपने स्टेटमेंट में बताया, ‘विमान ZF-3604 के यात्रियों को अन्य फ्लाइट की व्यवस्था होने तक, होटल, गर्म खाने और सॉफ्ट ड्रिंक मुहैया कराया जाएगा.’ यात्रियों को 5 फरवरी को अन्य फ्लाइट से फुकेत से मॉस्को भेजा गया.