Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Australia Open 2022 : राफेल नडाल ने 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और लक्ष्मण ने दी बधाई

Australia Open 2022 : राफेल नडाल ने 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और लक्ष्मण ने दी बधाई

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल को बधाई दी है।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

रॉड लेवर एरिना पर नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7(5), 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इस खिताबी जीत के साथ ही नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। फेडरर और जोकोविच ने 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

सचिन ने ट्वीट किया, “यह बिल्कुल आश्चर्यजनक और शानदार है। 2 सेट से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी कर अपना 21 वां ग्रैंड स्लैम जीतना अविश्वसनीय है। बधाई राफेल नडाल।”

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी नडाल के ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी है।

लक्ष्मण ने ट्वीट किया, “2 सेट से, वापसी करना और भव्य शैली में जीतना एक महत्वपूर्ण प्रयास है। राफेल नडाल को रिकॉर्ड 21 वें ग्रैंड स्लैम और शानदार तरीके से ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के लिए बधाई।

पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?
Advertisement