सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अपना 32वां जन्मदिन मनाया। मंगलवार रात को आयुष और अर्पिता ने अपने घर पर बर्थडे की पार्टी आयोजित की, जिसमें सलमान ने भी शिरकत की। डेंगू होने की रिपोर्ट्स के बाद सलमान की यह पहली पब्लिक एपीयरेंस थी। पार्टी में सलमान के अलावा कंगना रनोट और कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए।
पढ़ें :- ईद 2026 पर Salman Khan की धमाकेदार वापसी!
आयुष शर्मा एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी करने के बाद साल 2014 में सुर्खियों में आए थे।।
सलमान ने आयुष को 2018 की बॉलीवुड म्यूजिकल फिल्म ‘लवयात्री’ में लॉन्च करके उनकी मदद की। उन्होंने गुज्जू रोमियो की भूमिका निभाई, जो एक दुबले-पतले शरीर और बचकाने आकर्षण के साथ एक विशिष्ट लड़का-नेक्स्ट-डोर चरित्र है।
वही, डेंगू होने की वजह से सलमान, बिग बॉस 16 को पिछले वीकेंड होस्ट भी नहीं कर सके थे। उनकी जगह करण जौहर ने शो की मेजबानी की थी।
आयुष ने पैपराजी के साथ अपना बर्थडे केक काटकर सेलिब्रेशन की शुरुआत की। आयुष को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचने वालों में कंगना रनोट भी शामिल हैं।
पढ़ें :- भूत बंगला रिव्यू: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की वापसी, हिट या मिस?
सलमान के काफी करीब समझी जाने वाली एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने भी इस पार्टी में मौजूदगी दर्ज करवायी।
सलमान के छोटे भाई अरबाज खान और सोहेल खान अपने जीजा आयुष को बधाई देने पहुंचे। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने भी पार्टी में शिरकत की।
सोनाक्षी सिन्हा, खान परिवार के काफी नजदीक हैं और अक्सर उनके फंक्शंस में दिखती हैं। आयुष की पार्टी में भी सोना ब्लैक मिनी ड्रेस पहनकर पहुंचीं। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने भी आयुष को पार्टी में शामिल होकर जन्मदिन की बधाई दी।