Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सलमान खान ने अपनी शर्टलेस तस्वीर की शेयर, भाईदूज की दी बधाई, पढ़ें

सलमान खान ने अपनी शर्टलेस तस्वीर की शेयर, भाईदूज की दी बधाई, पढ़ें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सलमान खान कुछ समय पहले डेंगू से काफी परेशान थे। अब एक्टर ठीक हो गए हैं वहीं अब सलमान ने भाई दूज के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस दौरान वह सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- ईद 2026 पर Salman Khan की धमाकेदार वापसी!

फोटो शेयर कर सलमान ने लिखा, हैप्पी भाई दूज। सलमान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर सलमान के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि भाई ने आखिर भाई दूज को हैप्पी बना ही दिया। तो कोई सलमान की बॉडी की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड ने शेरा ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने फायर इमोजी पोस्ट किया है।

 

सलमान के बारे में बता दें कि हाल ही में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में डेंगू का लार्वा मिला है। जांच के बाद बीएमसी टीम ने दवा का छिड़काव किया और बाकी जगहों पर भी जांच शुरू की। हालांकि अभी क्लीयर नहीं हुआ कि सलमान के घर में लार्वा मिला है कि नहीं।

बता दें कि सलमान को जब डेंगू हुआ था तो वह अपनी फिल्मों की और शो बिग बॉस की शूटिंग नहीं कर पाए थे। वह वीकेंड का वार में नजर आने वाले थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद वह शुक्रवार के वीकेंड का वार में नजर नहीं आए। वहीं फिर शनिवार के वीकेंड का वार के एपिसोड में फिर करण जौहर आए थे। उन्होंने बताया था कि सलमान की तबीयत बिगड़ने की वजह से वह शो में आए हैं।

पढ़ें :- भूत बंगला रिव्यू: अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की वापसी, हिट या मिस?
Advertisement