Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई

हरियाणाः थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारियों ने थानेसर नगर परिषद के कार्यालय के गेट पर बैठकर हड़ताल की। जिससे थानेसर शहर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

सफाई कर्मचारियों का कहना था कि लगभग 5 महीने पहले भी उन्होंने एरियर की मांग को लेकर हड़ताल की थी। उस समय उनको आश्वासन दिया गया था कि आपकी मांगें मान ली जाएंगी। लेकिन अभी तक उनकी मांग नहीं मानी गई। उन्होंने कहा कि अबकी बार जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस बार वह आश्वासन पर अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।

Advertisement