समसपुर पक्षी विहार से लापता सारस
पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप
यूपी में इन दिनों एक सारस की चर्चा में बना हुआ है…ये वही सारस है जो अमेठी के आरिफ के साथ दोस्ती को लेकर चर्चा में आया था…मगर ये दोस्ती को किसी की नजर लग गई….दरअसल, वन विभाग सारस को आरिफ से अलग कर उसे समसपुर पक्षी विहार ले गया था….मगर अब सामने आया है कि समसपुर पक्षी विहार से सारस लापता हो गया है….इसी को लेकर सारस के साथी आरिफ ने एक वीडियो जारी किया है…
सारस की याद में भावुक हुए आरिफ
वीडिया में आरिफ ने बताया कि उन्होंने सारस को पाला नहीं था…वो बस उनके साथ रहता था…कुछ पल और घंटों के लिए…सारस का दिल करता था तो वह जंगल चला जाता था और बाद में उनके पास लौट आता था…. उन्होंने कभी भी सारस को बंधक नहीं बनाया था और न ही उसे बांध कर रखा था….साथ ही आरिफ ने कहा कि सारस इंसानों से दूर नहीं भागता वो जहां भी होगा हमको ढूंढ रहा होगा…पता नहीं उसने खाना भी है या नहीं…वो दाल-चावल सब खाता है….इस दोस्ती को पता नहीं किसकी नजर लग गई….
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
अखिलेश यादव ने आरिफ के गांव पहुंचे थे
दरअसल ये पूरा मामला अमेठी के गौरीगंज तहसील के मटका गांव का है…जानकारी के मुताबिक सारस के पैर में चोट लग गई थी…जिसके बाद आरिफ ने उसकी मदद की और फिर इन दोनों की बीच दोस्ती हो गई….जिसके बाद सारस और आरिफ का एक वीडियो भी वायरल हुआ….वीडियो में आरिफ और सारस की दोस्ती दिख रही है….वीडियो में आरिफ बाइक से कहीं जा रहे थे…और पीछे से सारस हवा में उड़ता हुआ उनके साथ चल रहा था….सारस और आरिफ वीडियो वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आरिफ के गांव पहुंचे थे…जिसकी फोटो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी….अखिलेश के दौर के बाद एक बार फिर आरिफ और सारस की दोस्ती हाईलाइट हो गई…..