Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट

सोनभद्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी के सोनभद्र जिले में स्कूटी सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। जिले के रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के भगेलपुर गांव निवासी राकेश भारती (21) पुत्र बबुन्दर भारती और पुसौली निवासी महेंद्र भारती (23) पुत्र रामहरख भारती स्कूटी से ख़लियारी से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे डोरिया गांव के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे में दोनों की तत्काल मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रफ्तार अधिक होने के कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनकी पहचान कर घरवालों को जानकारी दी।

Advertisement