Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के मैनपुरी में चुनाव ड्यूटी के दौरान एसडीएम की मौत

यूपी के मैनपुरी में चुनाव ड्यूटी के दौरान एसडीएम की मौत

By Rajni 

Updated Date

मैनपुरी। नगर निकाय चुनाव के दौरान 4 मई को सुबह करीब 9.30 बजे मैनपुरी के अतिरिक्त एसडीएम की हर्टअटैक से मौत हो गई। इस घटना से मतदान केंद्र पर तैनात अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि मतदान पर कोई फर्क नहीं पड़ा और मतदान चलता रहा।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

अतिरिक्त एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल मैनपुरी में तैनात थे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए उनकी ड्यूटी नगर पंचायत ज्योंति खुढिया में लगाई गई थी। वहबूथों का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और जब तक वह संभल पाते उनकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उनकी मौत होते ही प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए।

 

Advertisement