Shubman Gill scored 200: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया और देखते ही देखते उसे दोहरे शतक में बदल दिया। गिल ने हैदराबाद में जबरदस्त पारी खेली और वनडे इतिहास का 10वां दोहरा शतक लगा दिया। यह किसी भारतीय क्रिकेटर की ओर से आया सातवां दोहरा शतक है। उन्होंने दोहरे शतक के आंकड़े को बड़े स्टाइल में छुआ। गिल ने लगातार तीन छक्के लगाए और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली
?.?.?.
?????? ??????? ???
Take a bow, @ShubmanGill ??#INDvNZ pic.twitter.com/wwvQslGTxb
— BCCI (@BCCI) January 18, 2023
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
शुभमन गिल ने तोड़ा ईशान का रिकॉर्ड
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच में जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब उनकी उम्र 23 साल 132 दिन थी। यानी उम्र के इस पड़ाव पर दोहरा शतक लगाकर वह सबसे कम उम्र में इस माइलस्टोन को छूने वाले बल्लेबाज बन गए। गिल ने इस कमाल की पारी के बदौलत ईशान किशन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जिन्होंने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। ईशान ने चट्टोग्राम में ये दोहरा शतक 24 साल 145 दिन की उम्र में ठोककर सबसे कम उम्र में इस मील के पत्थर को पार करने का कीर्तिमान बनाया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 186 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।