फेमस सिंगर पलक मुच्छल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वही, अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिंगर 6 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं 4 नवंबर को उनकी मेहंदी सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी का आगाज हुआ। उनकी शादी के फंक्शन में कई लोग भी शामिल हुई है।
पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
सिंगर के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई। इस दौरान पलक का ग्लैमरस अवतार छा गया। मेहंदी पर पलक ने टील ग्रीन कलर का लंहगा पहना था।
इस लुक और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने इसपर सिल्वर नेकलेस और मांग टीका कैरी किया हुआ। सोशल मीडिया पर सिंगर की कई तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
पलक की शादी की रस्मों में एक्टर जैकी श्रॉफ भी शामिल हुए थे। इस दौरान जग्गू दादा ने अपने हाथ पर मेहंदी भी लगवाई। उन्होंने पलक संग कई तस्वीरे भी क्लिक करवाई। इस दौरान जैकी व्हाइट कुर्ते पजामे और पिंक कलर की जैकेट में नजर आए।
पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम
बता दें पलक जाने माने सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन संग सात फेरे लेने वाली है। दोनों ने करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया। दोनों को फेम आशिकी 2 के गाने से मिला है।