Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहू का पक्ष लेने पर बेटे ने बांस से पीटकर मां की ले ली जान

बहू का पक्ष लेने पर बेटे ने बांस से पीटकर मां की ले ली जान

By Rajni 

Updated Date

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कठार मुडिला गांव में बुधवार (31 मई) को बेटे ने अपनी मां कौशल्या को बांस से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। आप घटना के पीछे की वजह जान कर हैरान हो जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या इतनी छोटी सीबात पर कोई बेटा अपनी बुजुर्ग मां की जान ले  सकता है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

मां का बस इतना कुसूर था कि जब भी उसके बेटे और बहू में झगड़ा होता था तो वह अपनी बहू का पक्ष लेती थी। बस इतनी सी बात से खार खाए आरोपी बेटे ने अपनी ही मां पर ताबड़तोड़ बांस से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बैजनाथ आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। बुधवार सुबह पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।

बेटे और बहू के बीच झगड़ा होता देख 58 वर्षीय मां कौशल्या बीच-बचाव करने लगी और अपने बेटे को डांटने लगी। बस यही बात बेटे को बुरी लग गई और पास में रखे बांस से अपनी बुजुर्ग मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव वाले महिला को सीएचसी कप्तानगंज पर ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच झगड़ा हो गया था। बेटे ने बांस से अपनी मां के सिर पर मार दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement