नई दिल्ली, 01 जनवरी 2022 : वर्ष 2022 की शुरुआत एक बेहद ही दुःखद घटना के साथ हुई है। दरअसल आपको बता दें कि देर रात करीब 2:45 मिनट जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुल 12 लोगों की मौत हो गई है वहीं 14 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को फिलहाल कटरा के नारायना अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पढ़ें :- मार्च 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव- सियासत का निर्णायक दौर
श्रद्धालुओं के बीच हुआ था विवाद
भगदड़ मचने के पीछे की वजह को लेकर जम्मू – कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि मिली जानकारी के अनुसार किसी मामूली बात को लेकर श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया जिसके बाद बात बढ़ गई और मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गई। धक्का मुक्की होने के कारण मंदिर में भगदड़ का माहौल बन गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे जिसके कारण ये हादसा हो गया।
#Vaishnodevi : कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोग की मौत और 13 लोग घायल हुए हैं। घटना लगभग सुबह 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह pic.twitter.com/AxCK0tSTf6
— India Voice (@indiavoicenews) January 1, 2022
पढ़ें :- अनुपम खेर का धुरंधर 2 पर दिल खोलकर रिव्यू: "यह फिल्म हिंदुस्तान की है"
सरकार ने किया मुवावजे का ऐलान
माता वैष्णो देवी के दरबार में हुए इस दुःखद हादसे के बाद सरकार ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपए तो वहीं घायलों के लिए 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
पीएम और गृहमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुए इस हादसे पर गहरा दुःख जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
इसके अलावा उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से हादसे को लेकर जानकारी भी ली और साथ ही हादसे पर नजर बनाए हुए हैं।
Extremely saddened by the loss of lives due to a stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to JK LG Shri @manojsinha_ Ji, Ministers Shri @DrJitendraSingh Ji, @nityanandraibjp Ji and took stock of the situation.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2022
इसके अलावा गृहमंत्री ने हादसे पर दुःख जताते हुए लिखा है कि, इस दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने J&K के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
पढ़ें :- ₹10,000 में 5G! 2026 में भारत का स्मार्टफोन गेम बदल रहा है सस्ता, दमदार और फ्यूचर-रेडी
— Amit Shah (@AmitShah) January 1, 2022