Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः आजमगढ़ में एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

यूपीः आजमगढ़ में एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

By Rajni 

Updated Date

आजमगढ़। यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ जिले से 25 हजार के इनामी मृगांक यादव उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने बिलारी मऊ से कटार जाने वाले मोड़ के पास से टाइगर को दबोचा है।बदमाश के पास से दो मोबाइल फोन व 53,900 रुपये नकद, एक फोर्ड इण्डिवर गाड़ी व एक रायफल बरामद किया गया है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व सांसद रमाकान्त यादव के भाई लल्लन यादव का प्रपौत्र तथा पूर्व विधायक अरूणकान्त यादव का चचेरा भतीजा है। वह शातिर अपराधी है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ क्षेत्र में मारपीट व प्राणघातक हमले के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

मालूम हो कि बीते 19 फरवरी को बबलू गौतम निवासी सूघपुर थाना दीदारगंज अपने परिवारीजनों के साथ सगाई कार्यक्रम से लौट रहा था। तब रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों के साथ बबलू एवं परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की थी। इसको लेकर थाना फूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से मृगांक यादव उर्फ टाइगर फरार चल रहा था। इस पर आजमगढ पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

Advertisement