1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. JEE Main 2027 : NTA ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

JEE Main 2027 : NTA ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

JEE Main 2027 : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2027 (सत्र-1) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन (सेशन-1) की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

JEE Main 2027 : संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2027 (सत्र-1) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन (सेशन-1) की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी किए हैं। NTA ने आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ बातों का खास तौर पर ध्यान देने की सलाह दी है।

पढ़ें :- IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

NTA ने अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने से पहले तीन बातें सुनिश्चित करने को कहा है, जिसमें पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान केवल अपने निजी डिजिलॉकर और जनपरिचय क्रेडेंशियल्स का उपयोग करने, आवेदन से पूर्व डिजिलॉकर री-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने और नाम एवं जन्मतिथि 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार ही भरने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त, (NTA) ने आवेदकों से कहा कि वे समय रहते सावधानीपूर्वक आवेदन करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।

एनटीए, (JEE) मेन 2027 का आयोजन दो सत्रों में करेगी। पहला सत्र जनवरी 2027 और दूसरा सत्र अप्रैल 2027 में आयोजित किया जाएगा। वहीं, जेईई (मुख्य) 2027 (सत्र 1) की परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर की रात 11.50 तक तय की गई है।

छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से 22 नवंबर तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे, वे विलंब शुल्क 500 रुपए देकर 23 नवंबर से 26 नवंबर की रात 11.50 बजे तक अपनी पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में सुधार की विंडो 27 नवंबर से 29 नवंबर की रात 11.50 बजे तक सक्रिय रहेगी। (NTA) की ओर से सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 दिसंबर और एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, पूछा- विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से मदद क्यों नहीं ले सकते?

जेईई मेन 2027 (सेशन-1) 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।

(आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती,1 नवंबर से इन वाहनों की एंट्री पर रोक; जानें किसे मिलेगी छूट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com