1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, WIR OBE 2026 में हासिल किया प्लेटिनम बैंड

उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, WIR OBE 2026 में हासिल किया प्लेटिनम बैंड

आर. वर्ल्ड इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग (WIR) द्वारा घोषित आउटकम-बेस्ड एजुकेशन (OBE) रैंकिंग 2026 में उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने प्लेटिनम बैंड हासिल कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। इस सम्मान के साथ उत्तरांचल विश्वविद्यालय उत्तराखंड का एकमात्र विश्वविद्यालय बन गया है, जिसे इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में प्लेटिनम बैंड से सम्मानित किया गया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

आर. वर्ल्ड इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग (WIR) द्वारा घोषित आउटकम-बेस्ड एजुकेशन (OBE) रैंकिंग 2026 में उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने प्लेटिनम बैंड हासिल कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। इस सम्मान के साथ उत्तरांचल विश्वविद्यालय उत्तराखंड का एकमात्र विश्वविद्यालय बन गया है, जिसे इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में प्लेटिनम बैंड से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, परिणाम-आधारित शिक्षण और वैश्विक शैक्षणिक मानकों के प्रति विश्वविद्यालय की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय को इस रैंकिंग में देश के कई प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ स्थान मिला है। इनमें भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), अमृता विश्व विद्यापीठम और BITS पिलानी जैसे प्रमुख संस्थान शामिल हैं। इन संस्थानों के साथ उत्तरांचल विश्वविद्यालय की उपस्थिति राष्ट्रीय स्तर पर उसकी बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और मजबूत पहचान का प्रमाण मानी जा रही है।

पढ़ें :- “उत्तरांचल विश्वविद्यालय से डिग्री उत्तीर्ण कर खिल उठे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के चेहरे”

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि WIR OBE रैंकिंग 2026 में प्लेटिनम बैंड प्राप्त करना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के एकमात्र विश्वविद्यालय के रूप में यह सम्मान मिलना उत्कृष्टता, नवाचार और वैश्विक स्तर के योग्य स्नातकों के निर्माण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान में गुणवत्ता संवर्धन और सामूहिक उत्कृष्टता की संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय को अपनी शैक्षणिक प्रक्रियाओं को और सशक्त बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर और परिवर्तनकारी शिक्षण अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करेगा।

विश्वविद्यालय गुणवत्ता, संस्थागत सुधार के लिए वैश्विक मानकों के अनुरूप कार्य करता रहेगा : कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि

कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि ने कहा कि प्लेटिनम बैंड की यह मान्यता परिणाम-आधारित शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करने के विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्ता, परिणाम-केंद्रित शिक्षण और संस्थागत सुधार के लिए वैश्विक मानकों के अनुरूप कार्य करता रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) को भी दिया, जिसने गुणवत्ता आश्वासन तंत्र को मजबूत करने, परिणाम-आधारित शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करने और संस्थान में सतत सुधार की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने IQAC के निदेशक ई. राजेश देवराड़ी, सहायक प्रबंधक ई. सुधीर जुगरान, संकाय सदस्यों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तरांचल विश्वविद्यालय टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) सस्टेनेबिलिटी इम्पैक्ट रेटिंग्स, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स (एशिया 2026 एवं सस्टेनेबिलिटी 2026), THE इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग्स, NIRF (फार्मेसी) तथा WURI जैसी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग्स में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है।

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com