1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के बने पहले गेंदबाज

राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक, दुनिया के बने पहले गेंदबाज

Rashid Khan : अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने गुरुवार को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में इतिहास रचा। राशिद ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

Rashid Khan : अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने गुरुवार को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में इतिहास रचा। राशिद ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले गेंदबाज हैं।जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले राशिद के 199 टी20 विकेट थे।

पढ़ें :- CTI ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा - 'कारोबार पर संकट...', 1 नवंबर की रैली टालने की मांग

मैच के दौरान राशिद ने जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज तदिवानाशे मारुमानी को आउट कर अपने 200 विकेट पूरे किए। मैच में राशिद का यह एकमात्र विकेट था। राशिद ने टी20 विकेटों का दोहरा शतक लगाकर इतिहास रचा है। अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके आस-पास कोई नहीं है। दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने अपने 120वें मैच में ये उपलब्धि हासिल की।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की सूची में राशिद पहले नंबर पर हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हांगकांग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे, न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

ओवरऑल टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी राशिद खान पहले स्थान पर हैं। लीग और अंतरराष्ट्रीय टी20 मिलाकर खेले गए कुल 551 मैचों में वह 741 विकेट ले चुके हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम है। अर्शदीप सिंह ने 102 मैचों में 149 विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले चौथे टी20 में अर्शदीप के पास अपने 150 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का मौका है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर भी अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट पूरे कर सकते हैं। सेंटनर को भी ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ 1 विकेट की जरूरत है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत येवला

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com