Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में नकली कोविड वैक्सीन और टेस्टिंग किट के साथ पांच गिरफ्तार

वाराणसी में नकली कोविड वैक्सीन और टेस्टिंग किट के साथ पांच गिरफ्तार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

वाराणसी : लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर में एसटीएफ ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली कोविड वैक्सीन और कोविड की नकली टेस्टिंग किट के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने बुधवार को बताया कि नकली कोविड वैक्सीन एवं नकली टेस्टिंग किट वृहद् पैमाने पर बनाए जाने के इनपुट के आधार पर मंगलवार देर रात रोहित नगर में छापे मारे गए। इस दौरान सिद्धगिरी बाग के धनश्री कॉम्प्लेक्स निवासी राकेश थवानी, चौक के पठानी टोला निवासी संदीप शर्मा, नई दिल्ली के मालवीय नगर निवासी लक्ष्य जावा, बलिया के रसड़ा निवासी शमशेर और लहरतारा के बौलिया निवासी अरुणेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। उनसे नकली टेस्टिंग किट, नकली कोविशील्ड वैक्सीन, नकली जाइकोव डी वैक्सीन, पैकिंग मशीन, खाली वायल, स्वाब स्टिक बरामद किया गया।

पूछताछ में राकेश थवानी ने बताया कि वह संदीप शर्मा , अरुणेश विश्वकर्मा और शमशेर के साथ मिलकर नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाता था। सारा तैयार माल नई दिल्ली के लक्ष्य जावा को सप्लाई करता था, जो अपने नेटवर्क के द्वारा अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। विनोद सिंह ने बताया कि पांचों आरोपितों से पूछताछ जारी है। आरोपितों से पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Advertisement