बदायूं। यूपी के बदायूं सदर एसडीएम ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ही तलब कर लिया। एसडीएम ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम समन जारी कर दिया। सदर SDM एसपी वर्मा ने 18 अक्टूबर को राज्यपाल को पेश होने का आदेश दिया था। मामला जमीन विवाद का था।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
एसडीएम का समन जैसे ही राजभवन पहुंचा तो हड़कंप मच गया। समन मिलने के बाद राज्यपाल सचिवालय ने DM को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। पत्र में SDM को चेतावनी देते हुए DM बदायूं को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वाद लोड़ा बहेड़ी के रहने वाले चंद्रहास की तरफ से दायर हुआ था। वादी ने PWD अधिकारी व राज्यपाल को पक्षकार बनाया था। मामला बदायूं में जमीन के मुआवजे से जुड़ा है।