फतेहाबाद। फतेहाबाद के पंचायत भवन में गीता जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष सुभाष बराला ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष बराला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण
सुभाष बराला ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज हर्षोल्लास के साथ गीता जयंती कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उपराष्ट्रपति के अपमान को लेकर भी सुभाष बराला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसदों के साथ-साथ राहुल गांधी और दीपेंद्र हुड्डा भी इस प्रकार के अपमान में अपना योगदान दे रहे थे।
सुभाष बराला ने कहा कि उपराष्ट्रपति के अपमान को लेकऱ खाप पंचायत को भी कड़ा निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि इससे पहले भी विपक्षियों के द्वारा प्रधानमंत्री पर भी गलत टिप्पणियां की गई थी और उन्हें भी अपमानित करने का प्रयास किया गया था। वहीं लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाने के सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होंगे।