Ponniyin Selvan Vikram Hospitalized: साउथ के सिनेमा के सुपरस्टार विक्रम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है विक्रम को आनन-फानन में चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विक्रम के तबीयत की खबर सुनने के बाद उनके फैंस मायूस हो गये है और उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक्टर के मैनेजर ने ट्विटर पर विक्रम का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. ट्वीट में उन्होंने लिखा, “विक्रम स्टेबल स्थिति में हैं।”
पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव
Dear fans and wellwishers,
Chiyaan Vikram had mild chest discomfort and is being treated for the same. He DID NOT have a heart attack as reports falsely claim. We are pained to hear rumours to this effect.
That being said, we request you to give him 1/2— Suryanarayanan M (@sooriaruna) July 8, 2022
पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विक्रम की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद विक्रम को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी मिली है कि विक्रम को सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी। लेकिन आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उनको कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के बाद विक्रम के फैंस उनके ठीक होने की कामना करने लगे।
विक्रम की नई फिल्म है पोन्नियिन सेल्वन
विक्रम की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा तेज हो गई। बताया जा रहा है विक्रम साउथ के फेमस डायरेक्टर मणिरणत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के पार्ट वन में नजर आएंगे। हाल में इस फिल्म में विक्रम का लुक रिवील किया गया था। इस मूवी में ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आएंगी।