Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत, वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में राजस्थान के 4 लोगों की मौत, वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे

By Rajasthan Bureau@indiavoice.co.in 

Updated Date

जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले में राजस्थान के चार लोगों की मौत हो गई जबकि, एक घायल है। मरने वालों में राजेंद्र प्रसाद सैनी, ममता सैनी, पूजा सैनी और एक 2 साल का बच्चा लिवांश किट्टू शामिल है। पवन सैनी घायल है।

पढ़ें :- अंकिता की आवाज़ अदालत तक पहुँची: जब जनदबाव ने CBI जांच का रास्ता खोला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार जानकारी के बारे में अपडेट ले रहे हैं, राजस्थान के चौमू से 5 लोग 50 लोगों के ग्रुप के साथ वैष्णो माता के दर्शन के लिए गए थे, राजेंद्र प्रसाद सैनी पुत्र हनुमान सहाय सैनी, ममता देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद सैनी, पवन कुमार सैनी पुत्र रामलाल सैनी, पूजा सैनी पत्नी पवन कुमार सैनी और लिवांश किट्टू पुत्र पवन सैनी वैष्णो माता का दर्शन करने गए थे। भाजपा नेता रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मामले की सारी जानकारी दी जा रहीं है।

हमले के बाद खाई में गिरी बस

जम्मू-कश्मीर के रियासी में बीते रविवार को आंतकी हमले के बाद एक बस खाई में गिर गई, बस में सवार सभी तीर्थयात्री जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव खोड़ी मंदिर से कटरा के लिए जा रहे थे, जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने घात लगाकर बस पर फायरिंग कर दी। इससे ड्राइवर बस पर संतुलन खो बैठा और बस खाई में चली गई, इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

पढ़ें :- उत्तराखंड की सड़कों पर गूंजता सवाल: अंकिता को न्याय कब मिलेगा?
Advertisement