कानपुर। यूपी के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर हाइवे पर रविवार को चलती बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। बाइक जलकर राख हो गई। किसी तरह बाइक सवार ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। उधर, हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में भी बाइक स्टार्ट करते ही बाइक में आग लग गई। बाइक चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। चालक अपनी बहन से मिलने आया था। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से मोटरसाईकिल में आग लगी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।