Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ से हरदोई आई बारात में दूल्हे के पिता के साथ हुई लूट, रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार

लखनऊ से हरदोई आई बारात में दूल्हे के पिता के साथ हुई लूट, रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। हरदोई की देहात कोतवाली इलाके में सीतापुर रोड पर महोलिया बाईपास के पास स्थित जलसा मैरिज हॉल में लखनऊ के बुद्धेश्वर से आलोक तिवारी की बारात आई थी। जहां पर द्वारचार चल रहा था। द्वारचार के दौरान दूल्हे के पिता कृष्ण कुमार तिवारी के हाथ में पैसों से भरा बैग था। जिसमें डेढ़ लाख नकदी, सोने की अंगूठी और लॉकर की चाभी थी।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

इस दौरान युवक ने लूट के इरादे से उनके हाथ से बैग छीन लिया और भाग गया। लूट की वारदात के बाद हड़कंप मच गया। बारात में लूट की जानकारी होते ही बारातियों और घरातियों ने दौड़ कर लुटेरे युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

लेकिन तबतक भाग रहे युवक ने दूल्हे के पिता से छीना गया पैसों से भरा बैग दूसरे साथी को दे दिया जिसे लेकर वह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।

Advertisement