Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ मेडिकल कॉलेजों में आज इलाज नहीं, सुबह से 24 घंटे की स्ट्राइक जारी, OPD सेवा भी बंद

लखनऊ मेडिकल कॉलेजों में आज इलाज नहीं, सुबह से 24 घंटे की स्ट्राइक जारी, OPD सेवा भी बंद

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ मेडिकल कॉलेजों में आज इलाज नहीं, सुबह से 24 घंटे की स्ट्राइक जारी, OPD सेवा भी बंद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डॉक्टर्स की हड़ताल का आज 8वां दिन है। कोलकाता में मेडिकल छात्रा से रेप और मर्डर घटना को लेकर डॉक्टरों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे से ही रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ ही सीनियर डॉक्टर्स ने भी हड़ताल कर दी।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से जुड़े कई संगठन 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। इस दौरान सभी तरह की OPD बंद है और इलेक्टिव सर्जरी भी पूरी तरफ ठप हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सिर्फ इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में ही मरीजों को इलाज मिल पाएगा।

सरकारी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल्स के अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल और पैथालॉजी सेंटर्स ने भी डॉक्टर्स की हड़ताल को सपोर्ट किया है। यही वजह है कि डॉक्टरों की स्ट्राइक का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ रहा है। दूर-दराज से लखनऊ पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement