Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. क्या है राहुल गांधी की जाति? अनुराग ठाकुर के बयान पर मचा बवाल, कोंग्रेसियों ने फूके पूतले

क्या है राहुल गांधी की जाति? अनुराग ठाकुर के बयान पर मचा बवाल, कोंग्रेसियों ने फूके पूतले

By up bureau 

Updated Date

सिद्धार्थनगर। लोकसभा सदन में राहुल गाँधी के जातिगत जन गणना की मांग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा टिप्पणी किए जाने को लेकर सिद्धार्थनगर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में अनुराग ठाकुर का पुतला दहन किया गया । यह पुतला दहन मुख्यालय के साड़ी तिराहे पर किया गया और भाजपा व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारेबाज़ी किया गया। वहीं मामले को लेकर जब जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा टिप्पड़ी व गाली दिये जाने के विरोध में यह पुतला मुख्यालय पर फूंक कर विरोध जाहिर किया गया है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?
Advertisement