1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सावनः कांवड़ यात्रा मार्ग पर नहीं होगी मांस की खरीद और बिक्री, नजर रखने को लगेंगे सीसीटीवी

सावनः कांवड़ यात्रा मार्ग पर नहीं होगी मांस की खरीद और बिक्री, नजर रखने को लगेंगे सीसीटीवी

सावन का महीना चार जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान भक्त कांवड़ यात्रा कर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे। सावन के पवित्र माह को देखते हुए योगी सरकार ने यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। सावन का महीना चार जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दौरान भक्त कांवड़ यात्रा कर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे। सावन के पवित्र माह को देखते हुए योगी सरकार ने यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी लगाई जाए और यात्रा को सुगम बनाने के लिए हर संभव उपाय किए जाएं। कहा कि धार्मिक यात्राओं, जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। बिजली आपूर्ति भी सुचारु रखा जाए।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 29 जून को बकरीद मनाई जाएगी। स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है। इसलिए सभी को सतर्क रहना होगा। विगत दिनों रमजान माह और ईद के अवसर पर धार्मिक कार्यों से यातायात प्रभावित नहीं हुआ था। इस प्रयास की पूरे देश में सराहना हुई है।

उन्होंने कहा कि इस बार बकरीद और मुहर्रम के मौके पर भी हमें यही व्यवस्था लागू रखनी होगी। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस संबंध में संबंधित धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों से संवाद बना लिया जाए।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com