Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस के पास आया कॉल, पढ़ें

मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस के पास आया कॉल, पढ़ें

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को एक शख्स की ओर से जान से मारने की धमकी म‍िली है। हालांकि, पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है. पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाला शख्स मुंडका का रहने वाला बताया जाता है.

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

दिल्ली पुलिस के मुताब‍िक आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है और मानसिक रूप (Mentally Challenged) से उसकी हालत ठीक नहीं है। आरोपी का द‍िमाग का इलाज चल रहा है। इसके चलते उसको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. यह कॉल बीती रात्र‍ि 12.05 बजे म‍िली थी। आरोपी का नाम जय प्रकाश बताया जा रहा है।

फोन पर सीएम को मिली धमकी

द‍िल्‍ली पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताब‍िक आरोपी ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर कॉल कर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने (Threatens to kills Delhi CM Kejriwal) की धमकी दी थी।

कॉल करने के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इसको गंभीरता से लिया और इसकी पहचान करने में जुट गई। इसके कुछ समय बाद ही आरोपी को पकड़ ल‍िया गया। आरोपी का इलाज (Mentally Challenged) दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है।

पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

 

Advertisement