Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरीः शारदा में नहाते समय तीन लड़कियां डूबीं, दो की मौत, एक की तलाश जारी

लखीमपुर खीरीः शारदा में नहाते समय तीन लड़कियां डूबीं, दो की मौत, एक की तलाश जारी

By Rajni 

Updated Date

लखीमपुर खीरी यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में भीरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर शारदा नदी में नहाते समय तीन लड़कियां डूब गईं। दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। जबकि तीसरी लड़की की तलाश जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

पढ़ें :- हाथरस कांडः भगदड़ में कासगंज के नौ लोगों की भी मौत, परिजनों में कोहराम

रविवार दोपहर 12:30 बजे शारदा नदी में तीन लड़कियां नहाने गई थीं। नहाते समय तीनों डूब गईं। ग्रामीणों ने नदी से सीमा देवी पुत्री रामनारायण (17) निवासी बंसी नगर, सीमा देवी पुत्री राजेश  (15)निवासी गांव सुजानपुर थाना निघासन को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। करिश्मा पुत्री दिनेश (16) निवासी बंसी नगर की तलाश की जा रही है। करिश्मा का अभी तक कोई पता नहीं चला है। दो किशोरियों की मौत से परिवार में मातम है।

Advertisement