Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर : बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन बाल अपचारी, छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़कर भागे, डीएम-एसएसपी ने ली जानकारी

गोरखपुर : बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन बाल अपचारी, छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़कर भागे, डीएम-एसएसपी ने ली जानकारी

By up bureau 

Updated Date

गोरखपुर : बाल सुधार गृह से फरार हुए तीन बाल अपचारी, छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़कर भागे, डीएम-एसएसपी ने ली जानकारी

गोरखपुर। सूर्यकुंड स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़कर तीन अपचारी मंगलवार की भोर में फरार हो गए। सुबह आठ बजे घटना की जानकारी होने पर अधीक्षक ने पहले खोजबीन की, उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। दोपहर में यहां डीएम व एसएसपी ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज जिले के 205 अपचारी निरुद्ध हैं। लूट के केस में 10 माह से निरुद्ध कैंपियरगंज, आर्म्स एक्ट में पकड़े गए चौरीचौरा व दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध महराजगंज जिले के अपचारी ने भोर में लोहे की राड से छत की सीढ़ी पर लगा ताला तोड़ दिया आशंका जताई जा रही है की छत से कूद कर तीनों भाग गए।

सुबह आठ बजे गिनती के समय कर्मचारियों को इसकी जानकारी हुई तो अधीक्षक को बताया। छानबीन करने पर पता चला कि तीनों छत के रास्ते भागे हैं। अधीक्षक ने पहले तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर इसकी जनकारी तिवारीपुर थाने को दी। पुलिस ने बल संप्रेक्षण गृह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा, परंतु पता नहीं चल सका। दोपहर में डीएम कृष्णा करुणेश व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटना की जानकारी ली।

Advertisement