Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः फर्रुखाबाद में सोतानाला पार करते समय तीन युवक डूबे, एक की मौत, दो तैरकर निकले

यूपीः फर्रुखाबाद में सोतानाला पार करते समय तीन युवक डूबे, एक की मौत, दो तैरकर निकले

By Rajni 

Updated Date

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोतानाला पार करते समय तीन युवक डूब गए। दो तो किसी तरह नाला पारकर बाहर आ गए। जबकि तीसरे युवक का पता नहीं चल पाया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सूचना पर एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर की मदद से लापता युवक को सोतानाला से बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस दौरान युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के जोगराजपुर गांव की है। मृतक अपनी ससुराल आया था।

राजेपुर थाना क्षेत्र के जोगराजपुर गांव निवासी संतोष शर्मा की पुत्री अमिता का दो वर्ष पहले नवाबगंज थाना के उखरा निवासी सुरजीत (22) से विवाह हुआ था। सुरजीत शनिवार शाम ससुराल आया था।

तीनों गए थे मवेशी चराने, घर लौटते समय हुआ हादसा 

गांव में गंगा की बाढ़ का पानी चारों ओर भरा हुआ है। रविवार को चचेरे साले अभिषेक व आलोक गांव के अन्य लोगों के साथ मवेशी चराने के लिए निकले। बहनोई सुरजीत भी सालों के साथ मवेशी चराने चला गया। रास्ते में आलोक, अभिषेक व सुरजीत बाढ़ के पानी से निकल रहे थे।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

अचानक सोतानाला पार करते समय गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। आलोक व अभिषेक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन सुरजीत डूब गया। सूचना पर पत्नी अमिता सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। एसडीएम गजराज सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर आएं। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखारों ने सुरजीत के शव को बाहर निकाला।

Advertisement