टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया की अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 काफी समय से चर्चा में है। फिल्म मेकर्स ने शनिवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। ये फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी।
पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव
Promise you guys Double the action! Double the entertainment! Coming to you this eid
#SajidNadiadwala's #Heropanti2 coming to theatres near you this Eid @TaraSutaria @khan_ahmedasas @arrahman @rajatsaroraa @NGEMovies @WardaNadiadwala #Heropanti2OnEid pic.twitter.com/poYsphVwq5 — Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) February 12, 2022
पोस्टर में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतरिया एक वैन के आगे काफी डैशिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन अवतार करते नजर आएंगे।
पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
‘Heropanti 2’ साल 2014 में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म ‘हीरोपंती’ की दूसरा पार्ट है। उस फिल्म को शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया था। वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित ‘हीरोपंती 2’ एक्शन से भरपूर होगी। ये फिल्म इसी साल 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी।
This Eid is going to be action-packed with @iTIGERSHROFF and @TaraSutaria in #SajidNadiadwala's #Heropanti2
@khan_ahmedasas @arrahman @NGEMovies @WardaNadiadwala #Heropanti2OnEid pic.twitter.com/TJqq0BA7gu — Rajat Arora (@rajatsaroraa) February 12, 2022
इस फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है, वहीं म्यूजिक ए आर रहमान द्वारा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन अहमद खान करेंगे। जिन्होंने टाइगर की पिछली रिलीज ‘बागी 3’ का भी निर्देशन किया था। फिल्म ईद के शुभ मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
पढ़ें :- बॉलीवुड में असमानता: क्यों नायिका जल्दी मां बन जाती हैं और नायक हमेशा हीरो रहते हैं?
आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ इसके अलावा इस फिल्म में कई ऑयर भी दिखाई देंगे। एक्शन से भरपूर इस फिल्म के 3 पार्ट बनने वाला है। इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई। वहीं टाइगर श्रॉफ जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आने वाले हैं।