लखनऊ। यूपी में निकाय चुनाव के बाद योगी सरकार ने शुक्रवार (19 मई) को सूबे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मिर्जापुर के कमिश्नर रहे योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन मण्डल का नया मण्डलायुक्त बनाया गया है।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
इसके अलावा देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र प्रसाद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। जबकि आईएएस सुधीर बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, आईएएस लोकेश एम बस्ती मंडलायुक्त, दिनेश चंद्र को डीएम सहारनपुर और मोनिका रानी को डीएम बहराइच बनाया गया है। आईएएस अखिलेश सिंह का सहारनपुर से स्थानांतरण कर दिया गया है।