Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. तुर्की के पॉपुलर एक्टर बुर्क डेनिस मुंबई के इस्कॉन मंदिर पहुंचे

तुर्की के पॉपुलर एक्टर बुर्क डेनिस मुंबई के इस्कॉन मंदिर पहुंचे

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। तुर्की के एक्टर बुर्क डेनिस इस हफ्ते भारत दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया। बुर्क डेनिस ने अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ एक शो अटेंड किया।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय

इसके साथ ही एक्टर की इंडिया विजिट के कई फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसमें बुर्क काफी इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। बुर्क डेनिस भारत आकर काफी खुश नजर आएं।  उन्होंने एक्टर अनिल कपूर और आदित्य रॉय की खूब तारीफ की। वो भारत आकर फैंस के इस प्यार को देखकर काफी खुश नजर आएं।

एक्टर ने भारत की तारीफ की

बुर्क डेनिस पहली बार भारत आए और वो मुंबई के इस्कॉन मंदिर में घूमने भी गए।एक्टर ने इंस्ट्राग्राम पर अपनी विजिट के फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘इंडिया, इट वाज  एक्सीलेंट एक्सपीरीयंस थैंक्यू’। एक्टर ने इस्कॉन मंदिर में पूजा की और फोटो भी शेयर किएं। इसमें बुर्क शाहरुख खान का सिग्रेचर स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें बुर्क काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।

बुर्क डेनिस की इंडिया विजिट के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आएं और कमेंट्स के जरिए उन्होंने एक्टर की जमकर तारीफ की। एक फैन ने लिखा हमारे कल्चर की रिस्पेक्ट करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंडिया के कल्चर काफी अच्छे हैं। साथ ही उन्होंने यहां के लोगों को भी खूब सराहा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

आपको बता दें कि बुर्क डेनिस की भारत में काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं। लोग इनके सभी ड्रामें को काफी पंसद करते हैं। उनके सभी ड्रामों पर अपना प्यार भी बरसाते हैं। खासकर भारत में लड़कियां बुर्क को ज्यादा पंसद करती हैं।

Advertisement