Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में गंगा में बीटेक के दो छात्र डूबे, तलाश जारी

प्रयागराज में गंगा में बीटेक के दो छात्र डूबे, तलाश जारी

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में गुरुवार ( 18 मई) को इंजीनियरिंग के दो छात्र गंगा में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही साथी छात्रों में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

दोनों छात्र शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए हुए थे। जहां दोनों नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जानकारी होने स्थानीय पुलिस गोताखरों के साथ मौके पर पहुंची और डूबे छात्रों की तलाश शुरू करा दी। अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है।

दीपेंद्र सिंह राजस्थान के अलवर और विकास मौर्या मऊ के रहने थे। दोनो एमएनएनआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र थे। गुरुवार को दोनों शिवकुटी की तरफ गंगा नहाने गए थे। जहां दोनों गहरे पानी में चले गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस गोताखरों के साथ पहुंची और दोनों की तलाश शुरू कर दी।

Advertisement